{"_id":"5bd89582bdec22697e5392ae","slug":"161540920706-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर निकाय चुनाव:मतदाता सूची में खामियों का अंबार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर निकाय चुनाव:मतदाता सूची में खामियों का अंबार
Updated Tue, 30 Oct 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। नगर निकाय चुनाव में मतदाता सूची में गड़बड़ी उजागर हुई है। जिले की सबसे बड़ी टनकपुर नगर पालिका के एक वार्ड में ये गड़बड़ी सामने आई है। यहां दस मतदाताओं के नाम एक से अधिक बार दर्ज है। एक दंपति के नाम तो तीन बार अंकित किए गए हैं। निर्वाचन विभाग की इस चूक को एक व्यक्ति द्वारा सामने लाया गया।
13678 मतदाताओं वाली टनकपुर नगर पालिका में वास्तविक वोटर 13666 है। वार्ड नंबर 11 विष्णुपुरी वार्ड में दो वोटरों का नाम एक बार के बजाय तीन-तीन बार दर्ज है। 1854 मतदाताओं वाले विष्णुपुरी वार्ड में राजेश कुमार सक्सेना पुत्र राजनारायण और राजेश कुमार की पत्नी रेखा सक्सेना का नाम तीन बार अंकित है। राजेश कुमार सक्सेना का नाम मतदाता क्रमांक 531, 540 और 561 तथा उनकी पत्नी रेखा सक्सेना का नाम 532, 541 और 562 में दर्ज है।
वहीं चंद्रभान अग्रवाल का नाम मतदाता क्रमांक 557 और 576, मंजूलता अग्रवाल 558 और 577, शैलेंद्र कुमार 559 और 578 तथा रेनू अग्रवाल 560 और 579, देवकी भट्ट का नाम 614 और 624, मोहन चंद्र भट्ट 615 और 625, नीरज भट्ट 616 और 626, पूजा भट्ट 617 और वोटर संख्या 627 में दर्ज है।
विज्ञापन
मतदाताओं का दो जगह नाम दर्ज होना गलत है। एक ही वार्ड में दो जगह नाम किसकी चूक से अंकित हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी। अलबत्ता वोटर एक ही बार वोट दे सकेगा।
सुरेश बैनी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी, चंपावत।