{"_id":"5bc620b6bdec22698671e709","slug":"161539711158-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड नहीं बनी तो करेंगे सरकारी योजनाओं का बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड नहीं बनी तो करेंगे सरकारी योजनाओं का बहिष्कार
Updated Tue, 16 Oct 2018 11:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के सीमांत सौराई ग्राम पंचायत के ग्रामीणों ने गांव को अब तक सड़क सुविधा से न जोड़े जाने पर सरकारी योजनाओं के बहिष्कार का एलान किया है। ग्रामीणों ने इस संबंध में प्रदर्शन कर जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंप लोक सभा और पंचायत चुनाव के बहिष्कार की चेतावनी दी है।
ग्राम प्रधान धारू देवी, पूर्व प्रधान दान सिंह बोहरा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पहुंचे ग्रामीणों का कहना था कि रोड के अभाव में ग्रामीण चुनाव बहिष्कार करेंगे तथा एक नवंबर से सरकार की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं का बष्हिकार करेंगे। ग्रामीणों का कहना था कि सौराई के लिए 2014-15 में सड़क स्वीकृत होने के साथ सर्वे हो चुकी है।
लेकिन आगे कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। प्रदर्शन करने और ज्ञापन देने वालों में कृष्णानंद, चंचल सिंह, नाथू राम, यादव सिंह, विनोद सिंह, नारायण सिंह, प्रेम सिंह, तारा सिंह, मदन सिंह, प्रीतम सिंह, भवान सिंह, लक्ष्मण सिंह, दीवान सिंह, शंकर सिंह, टीका सिंह सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।