{"_id":"5bb0fb26867a555b081aa646","slug":"161538325286-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत में बनेंगे चार नए स्कूल भवन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत में बनेंगे चार नए स्कूल भवन
Updated Sun, 30 Sep 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले में चार नए प्राथमिक विद्यालय भवन बनाने के लिए भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा है। प्रत्येक स्कूल भवन के लिए 19-19 लाख रुपये का आगणन भेजा गया है। प्रस्ताव के मंजूर होने के बाद निर्धारित नक्शे के अनुसार भवनों का निर्माण कराया जाएगा।
शिक्षा विभाग का कहना है कि भवन निर्माण के लिए विभाग के पास पर्याप्त जमीन है। इन विद्यालयों के भवन पहले ही जीर्णशीर्ण हो चुके हैं। छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए इन स्कूलों को पास में दूसरी जगह शिफ्ट किया गया है। शिक्षा विभाग के सहायक अभियंता कैलाश उपाध्याय ने बताया कि चंपावत में आमनी और बजौन प्राथमिक विद्यालय तथा लोहाघाट में डूंगराकोट और बाराकोट में सुनकुरी स्कूल के भवन के प्रस्ताव भेजे गए हैं। मंजूरी मिलने के बाद भवनों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।