{"_id":"5baa6697867a55019d61799b","slug":"161537894039-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत पुलिस को मिला बेस्ट टीम का खिताब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत पुलिस को मिला बेस्ट टीम का खिताब
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले की एंटी ड्रग टास्क फोर्स (एडीटीएफ) टीम को राज्य में प्रथम पुरस्कार मिला है। पुलिस टीम को यह पुरस्कार मादक पदार्थों की तस्करी की रोकथाम और उसे नष्ट करने में अहम भूमिका निभाने पर दिया गया है। पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र सिंह गुंज्याल ने बताया कि जिले की एडीटीएफ ने अगस्त में 39 किलो चरस बरामद की और एनडीपीसी एक्ट में 40 मुकदमे दर्ज कर कई आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि नशे की रोकथाम के क्षेत्र में बेहतरीन काम करने पर मंगलवार को देहरादून में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार और एसटीएफ की एसएसपी रिधिम अग्रवाल ने सीओ राजन सिंह रौतेला को पांच हजार रुपये और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।टीम में सीओ के अलावा निरीक्षक अरुण कुमार, एसआई ललित पांडेय, हेड कांस्टेबल महंगा राम, कांस्टेबल राकेश रौंकली, धर्मवीर सिंह, मनोज बेरी, दीपक, बंटी राणा और सद्दाम हुसैन शामिल रहे।