{"_id":"5af5df664f1c1bde408b4903","slug":"161526062950-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे ने किया प्रदर्शन
Updated Fri, 11 May 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। उत्तराखंड कार्मिक शिक्षक आउटसोर्स संयुक्त मोर्चे ने प्रांतीय नेतृत्व के आह्वान पर 11 सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को भी अपना आंदोलन जारी रखा। मोर्चा के नेतृत्व में प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय परिसर में गेट मीटिंग और प्रदर्शन किया गया।
मोर्चे के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी की अध्यक्षता और महामंत्री पुष्कर सिंह बोहरा के संचालन में वक्ताओं ने कहा कि सेवाकाल में तीन पदोन्नति या एसीपी का लाभ देने, ग्रेड वेतन 4600 पाने वाले शिक्षकों को 17140 मूल वेतन, 10, 16 और 26 वर्ष में एसीपी का लाभ, चतुर्थ श्रेणी का ग्रेड पे 4200 एसीपी के अंतर्गत करने, सातवें वेतन का भत्तों के साथ लाभ देने आदि मांगों को लंबे समय से उठाया जा रहा है लेकिन उनकी मांग पूरी नहीं की जा रही है। वहां महेंद्र सिंह जीना, जीवन गिरी, होशियार सिंह कार्की, महिपाल सिंह, विक्रम चंद, हरि सिंह नयाल, चतुर सिंह महर, अमन सिंह नयाल, प्रकाश मेहरा, भीम सिंह, सुमित गोस्वामी, विनोद जोशी, तिलक जोशी, हरीश भट्ट, प्रकाश गिरी, आदि मौजूद रहे।
तपन गड़कोटी को टनकपुर का संयोजक बनाया
चंपावत। कार्मिक, शिक्षक, आउटसोर्स संयुक्त मोर्चा के मुख्य संयोजक भूपेंद्र प्रकाश जोशी ने आंदोलन को गति देने के लिए ग्राम विकास अधिकारी संगठन के जिलाध्यक्ष तपन गड़कोटी को टनकपुर क्षेत्र का संयोजक मनोनीत किया है। बताया कि 18 मई को जिले भर के सभी कर्मचारी अपनी मांगों के समर्थन में जिला कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करेंगे।