{"_id":"5ae6021f4f1c1b9f098b73a8","slug":"161525023263-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डूबे छात्र को खोजने एसडीआरएफ के गोताखोर पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डूबे छात्र को खोजने एसडीआरएफ के गोताखोर पहुंचे
Updated Sun, 29 Apr 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
शारदा में डूबे छात्र नीरज कुमार का रविवार को दूसरे दिन भी कुछ पता नहीं चल सका। पुलिस, पीएसी एवं स्थानीय तैराकों के अलावा अब नैनीताल से एसडीआरएफ के गोताखोरों की टीम भी बुलाई गई है। एसडीआरएफ के जवानों ने ऑक्सीजन मास्क लगाकर पूरे दिन नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन देर शाम तक कोई सफलता नहीं मिल पाई थी। वहीं, छात्र के परिजन, रिश्तेदार एवं पड़ोसी दिनभर घटना स्थल के पास ही डटे रहे।
मूलरूप से चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक के तल्ला बापरू गांव निवासी दसवीं कक्षा का छात्र नीरज कुमार (14) पुत्र गोपाल राम शनिवार को करीब साढ़े 11 बजे दोस्त के साथ शारदा में नहाते समय डूब गया था। घटना के बाद से ही पीएसी, पुलिस एवं स्थानीय तैराक युवकों की टीम उसकी खोज में जुटी रही, लेकिन वह नहीं मिला। प्रभारी कोतवाल उत्तम सिंह ने बताया कि नैनीताल से आए एसडीआरएफ के आधा दर्जन जवान छात्र की खोज में जुटे हैं।