{"_id":"5ac26bdc4f1c1bb6618b5293","slug":"161522691036-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एबीवीपी ने सीबीएसई की चेयरमैन का पुतला फूंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एबीवीपी ने सीबीएसई की चेयरमैन का पुतला फूंका
Updated Mon, 02 Apr 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। सीबीएसई की हाइस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया है। उन्होंने सीबीएसई की चेयरमैन का पुतला फूंककर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पूर्व छात्र संघ महासचिव इंदर ढेक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंककर सीबीएसई की चेयरमैन को बर्खास्त करने और आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की है।
वक्ताओं का कहना था कि लीक हुए पेपरों की दुबारा परीक्षा कराई जाए, जिससे मेधावी और मेहनती छात्र-छात्राओं को उनकी मेहनत का फल मिल सके। उन्होंने परीक्षा परिणाम समय पर घोषित करने की मांग की। उनका कहना था कि जब तक आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई नहीं होती उनका आंदोलन जारी रहेगा। इस मौके पर ललित मोहन जोशी, संजय बोहरा, संदीप पुजारी, गोलू भट्ट, रविंद्र मेहता, अंकुर मेहरा, पंकज पुजारी आदि मौजूद रहे।