{"_id":"5a5f887a4f1c1ba3268b4e5b","slug":"161516210298-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मासूम पुत्री के इलाज के लिए लगाई सहायता की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मासूम पुत्री के इलाज के लिए लगाई सहायता की गुहार
Updated Wed, 17 Jan 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय के पल्सों निवासी रतनमणी जोशी ने अपनी दस वर्षीय पुत्री लक्ष्मी के इलाज के लिए सहायता की गुहार लगाई है। लक्ष्मी के फेफड़ों में खराबी आ गई है, जिसके इलाज के लिए उसके पिता के पास पैसे नहीं हैं।
इस संबंध में रतनमणी की ओर से बुधवार को डीएम को ज्ञापन सौंपकर मासूम पुत्री के इलाज के लिए रेडक्रास मद से आर्थिक सहायता दिलाए जाने की गुहार लगाई है। बीपीएल परिवार के रतनमणी का कहना है कि उसकी पुत्री का अभी तक चंपावत और मायावती में इलाज कराया गया है। अब डाक्टर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी जाने के लिए कह रहे हैं। लक्ष्मी के इलाज में अब तक 60 हजार रुपये खर्च हो चुके हैं तथा उसके पास अब हल्द्वानी जाने तक का पैसा नहीं है।