{"_id":"5a31630e4f1c1bc5668b4bb0","slug":"161513186062-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंक तालिकाएं न आने से महाविद्यालय के छात्र आक्रोशित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंक तालिकाएं न आने से महाविद्यालय के छात्र आक्रोशित
Updated Wed, 13 Dec 2017 10:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में कई छात्र-छात्राओं की अंक तालिकाएं नहीं पहुंचने पर छात्रों ने आक्रोश जताया है। इस संबंध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के छात्र नेताओं ने बुधवार कालेज में प्रदर्शन किया। प्रभारी प्राचार्य डॉ.बीपी ओली के माध्यम से कुमाऊं विश्वविद्यालय के कुलपति को ज्ञापन भेजकर अंकतालिकाएं शीघ्र भेजने की मांग की।
छात्र नेताओं का कहना था कि महाविद्यालय में 16 दिसंबर से सेमेस्टर की परीक्षाएं शुरू होनी हैं, लेकिन अब तक महाविद्यालय में अंक तालिकाएं नहीं पहुंची हैं। जिससे छात्र-छात्राओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। छात्रसंघ उपाध्यक्ष प्रेम बल्लभ और महासचिव पीयूष जोशी की अगुवाई में छात्रों ने महाविद्यालय परिसर में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया किया। छात्र नेताओं ने चेतावनी दी कि सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू होने से पूर्व महाविद्यालय में अंकतालिकाएं नहीं पहुंची तो छात्र उग्र आंदोलन शुरू करने को विवश होंगे। ज्ञापन देने वालों में विद्यार्थी परिषद कालेज प्रमुख हरीश जोशी, हेम जोशी, सुरेश जोशी, बबीता डांगी, अलका चौधरी, दीपा जोशी, मंजू आदि शामिल थी।