{"_id":"5a0c786a4f1c1bec538bd545","slug":"161510766698-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भेषज विभाग को जड़ी बूटियों के लिए देवीधुरा रेंज आवंटित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भेषज विभाग को जड़ी बूटियों के लिए देवीधुरा रेंज आवंटित
Updated Wed, 15 Nov 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। वन विभाग की ओर से भेषज विकास विभाग को जड़ी बूटियों के दोहन के लिए देवीधुरा रेंज आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। बुधवार को प्रभागीय वनाधिकारी कुंवर सिंह बिष्ट की अध्यक्षता में वन और भेषज विकास विभाग के अधिकारियों की बैठक में रेंज आवंटन को लेकर विचार विमर्श किया गया।
बताया गया कि जड़ी बूटी क्षेत्र आवंटन के लिए वर्किंग प्लान के तहत हर बार की तरह ही रेंज आवंटित की जा रही है। तय किया गया कि इस संबंध में आठ दिसंबर को बैठक प्रस्तावित की गई है। जिसके बाद ही रेंज का अंतिम आवंटन नियमानुसार किया जाएगा। बैठक में जिला भेषज समन्वयक राकेश वर्मा, जिला सहकारी भेषज सहकारी संघ के सचिव कमलेंद्र यादव, खीमानंद भट्ट, सुमित गोस्वामी के साथ ही उप प्रभागीय वनाधिकारी और वन क्षेत्राधिकारी उपस्थित रहे।