{"_id":"59bd69f24f1c1b2d688b4ed0","slug":"161505585650-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिलाओं को फैडरेशन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिलाओं को फैडरेशन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाएगा
Updated Sat, 16 Sep 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
चंपावत। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) और स्वयंसेवी संस्था निधि की ओर सेे जिले के टनकपुर-बनबसा क्षेत्र में 36 महिला स्वयं सहायता समूहों को ऋण वितरित किया गया। चंदनी ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान गंगा देवी की अध्यक्षता में नाबार्ड प्रबंधक पुनीत नागर ने कहा कि क्षेत्र की महिलाओं को फेडरेशन के माध्यम से रोजगार से जोड़ा जाएगा।
निधि संस्था के डॉ.सुनील पांडेय ने कहा कि समूह में महिलाएं स्वरोजगार साधनों को बढ़ा सकती हैं। पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक शाखा प्रबंधक ममता रावत ने समूह को बैंकिंग के लाभ के साथ बचत के फायदों की जानकारी दी। इस मौके पर पिथौरागढ़ जिला सहकारी बैंक की ओर से 30 समूहों को 15 लाख तथा बैंक ऑफ बड़ौदा की भजनपुर शाखा ने छह समूहों को डेढ़ लाख रुपये के ऋण वितरित किए। हरीश कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में विचई की ग्राम प्रधान किरन देवी, छीनीगोठ की दीपा बिष्ट, आमबाग की पुष्पा देवी, सामाजिक कार्यकर्ता सुनील मुरारी, तनवीर हुसैन, ध्रुव कुमार समेत कई महिलाएं मौजूद थी।