फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   संक्रामक रोग खसरा से बचाव को जरूरी है टीकाकरण

संक्रामक रोग खसरा से बचाव को जरूरी है टीकाकरण

Fri, 21 Jul 2017 11:31 PM IST
Updated Fri, 21 Jul 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
संक्रामक रोग खसरा से बचाव को जरूरी है टीकाकरण

विज्ञापन
चंपावत। डीएम डॉ.अहमद इकबाल ने कहा है कि मिजिल्स (खसरा) संक्रामक रोग है। इससे बचाव के लिए खसरे का टीका लगाना जरूरी है। उन्होंने अधिकारियों को 11 सितंबर से पांच सप्ताह तक चलने वाले अभियान में नौ माह से 15 वर्ष तक के बच्चों को खसरे का टीका लगाने को प्रेरित करने के निर्देश दिए।

जिला सभागार में हुई बैठक में निजी एवं सरकारी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, प्रबंधकों, मैनेजरों की बैठक में उन्होंने कहा कि स्कूलों, आंगनबाड़ी, सीएचसी, पीएचसी के माध्यम से खसरे का टीका लगाया जाएगा। उन्होंने कहा कि खसरा छूने, खांसने से संक्रमित होने वाली बीमारी है। टीका लगाकर बच्चों को इस बीमारी से मुक्त रखना इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने सरकारी विद्यालयों के साथ निजी विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को शत प्रतिशत टीकाकरण कराने को कहा।
विज्ञापन


अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.केसी ठाकुर ने खसरे के लक्षणों के संबंध में बताते हुए कहा कि खसरा होने पर पहले दिन से ही तेज बुखार के बने रहने के साथ बुखार 104 डिग्री तक पहुंच सकता है। साथ नाक का बहना, आंखों का लाल होना, बुखार होने के तीन-चार दिन के बाद शरीर में लाल दाने होते हैं जो त्वचा पर गहरे रंग के दाग छोड़ जाते हैं। बैठक में एसडीएम टनकपुर अनिल चन्याल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी, जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक डीएस राजपूत, समाज कल्याण अधिकारी पीसी जोशी, डॉ.मंजीत सिंह, डॉ.आभाष, खंड शिक्षा अधिकारी लोहाघाट, बाराकोट, पाटी, सभी बीआरसी सहित अन्य चिकित्सा अधिकारी, बाल विकास विभाग की लक्ष्मी पंत, विश्व स्वास्थ्य संगठन के प्रतिनिधि डॉ.भवानी सिंह उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed