फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   हनुमानचट्टी के करीब डेढ़ किमी. हिस्सा बेहद संवेदनशील घोषित

हनुमानचट्टी के करीब डेढ़ किमी. हिस्सा बेहद संवेदनशील घोषित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jul 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
हनुमानचट्टी के करीब डेढ़ किमी. हिस्सा बेहद संवेदनशील घोषित
टनकपुर (चंपावत)। बरसात के सीजन में मां पूर्णागिरि धाम की यात्रा सुरक्षित नहीं है। हनुमानचट्टी के करीब डेढ़ किमी. हिस्से को प्रशासन ने बेहद संवेदनशील घोषित किया है। मौसम विभाग की चेतावनी के बाद मानसून के उत्तराखंड पहुंचने के बाद लोनिवि ने चेतावनी बोर्ड लगा दिए हैं। किरोड़ा और बाटनागाड़ के अलावा उसके आसपास बहने वाले नदी-नालों पर चेतावनी बोर्ड लगा दिए गए हैं। सुरक्षा के मद्देनजर किरोड़ा और बाटनागाड़ में वाटर बैरियर बोर्ड लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

एसडीएम दयानंद सरस्वती ने बताया कि मानसून शुरू होने और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए मां पूर्णागिरि धाम केे हनुमान चट्टी क्षेत्र को डेंजर जोन घोषित किया गया है। लोनिवि को मलबा गिरने से मार्ग अवरुद्ध होते ही मलवा हटाकर मार्ग को सुचारू करने का ठेका आवंटित किया जा चुका है। ठेकेदार 24 घंटे जेसीबी और पोकलैंड मशीनें लगाकर मार्ग को सुचारु बनाए रखेगा। इसके लिए ठेका आवंटित किया गया है। इसके अलावा बारिश शुरू होते ही किरोड़ा और उसके आस-पास के नालों और बाटनागाड़ में सड़क के दोनों ओर वाटर बैरियर लगाए जाएंगे। बता दें कि बरसात के मौसम में शारदा चुंगी कॉलोनी क्षेत्र के अलावा ककरालीगेट से लेकर मां पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर तक करीब 18 किमी. क्षेत्र आपदा के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed