फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से बढ़ी दिक्कतें

एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से बढ़ी दिक्कतें

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 25 Jun 2019 12:17 AM IST
विज्ञापन
एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध न होने से बढ़ी दिक्कतें

विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट, लोहाघाट समेत जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में एंटी रैबीज वैक्सीन (एआरवी) के टीके उपलब्ध न होने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। एआरवी के टीके अस्पतालों में उपलब्ध न होने पर लोगों ने गहरी नाराजगी जताई है।


उन्होंने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए शीघ्र अस्पतालों में एआरवी के टीके उपलब्ध कराने की मांग की है। सोमवार को बाराकोट के पम्दा निवासी दुर्गेश जोशी को उनके पालतू कुत्ते ने काट दिया। दुर्गेश एआरवी का टीका लगाने के लिए बाराकोट, लोहाघाट के सरकारी और निजी अस्पतालों में दिनभर भटकते रहे, जिन्हें एआरवी का टीका उपलब्ध नहीं हो सका। दुर्गेश एआरवी के टीके लगाने के लिए दिल्ली की दौड़ लगाने को मजबूर हैं। सीएचसी लोहाघाट के चिकित्साधीक्षक डॉ.मंजीत सिंह का कहना है कि पिछले 25 दिनों से अस्पताल में एआरवी के टीके समाप्त हुए हैं। कई बार टीके उपलब्ध कराने की मांग की जा चुकी है, लेकिन टीके उपलब्ध नहीं हो पा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed