{"_id":"5d11161d8ebc3e2b022c2cbc","slug":"156140084414-tanakpur-news193","type":"story","status":"publish","title_hn":"पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर और टुन्यास क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर और टुन्यास क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। मां पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर क्षेत्र में तीन दिन से बिजली आपूर्ति ठप है। रविवार को शाम ऊर्जा निगम ने जैसे ही बिजली की आपूर्ति सुचारु की अचानक हाई वोल्टेज से कई दुकानदारों के विद्युत उपकरण फूंक गए हैं। इसके बाद बिजली फिर गुल हो गई। इससे परेशान धाम के पुजारियों और दुकानदारों ने आपूर्ति सुचारु करने की मांग की है।
पूर्णागिरि धाम के भैरव मंदिर से लेकर टुन्यास क्षेत्र तक शनिवार की शाम लाइन में फाल्ट आने से अचानक बिजली की आपूर्ति ठप हो गई। धाम के पुजारी राजू तिवारी ने बताया कि विभाग की टीम ने रविवार की शाम लाईन को ठीक कर जैसे ही आपूर्ति सुचारु की तो हाई वोल्टेज आने से दुकानों में लगे सीएफएल और एक पंखे फुंक गए। इसके बाद फिर बिजली गुल हो गई। जिससे लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही है। ऊर्जा निगम के जेई नरेंद्र कुमार ने बताया कि विभाग की टीम लाइन में आए फाल्ट को ठीक करने में जुटी हुई हैं। सोमवार की देर शाम तक आपूर्ति सुचारु कर दी जाएगी। ब्यूरो