{"_id":"5d0fb6438ebc3e53594cf574","slug":"15613107708-champawat-news59","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों इंतजार के बाद भी खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों इंतजार के बाद भी खड़े होकर यात्रा करने को मजबूर लोग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रोडवेज बसों की कमी यात्रियों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। बड़ी संख्या में यात्रियों को सीट नहीं मिलने के चलते टनकपुर और पिथौरागढ़ की यात्रा खड़े-खड़े करनी पड़ रही है। ये समस्या रोडवेज बसों की कम संख्या के कारण है। लोहाघाट डिपो में इन दिनों 30 में से 23 बसों का ही संचालन हो रहा है।
तीन बसें चार धाम और चार बसें अनफिट होने के चलते ऑफ रूट हैं। यात्रियों को बसों के लिए दो से चार घंटे तक चंपावत स्टेशन में इंतजार करना पड़ रहा है। टनकपुर और पिथौरागढ़ से चंपावत पहुंचने वाली बसें खचाखच भरी होने से सबसे ज्यादा दिक्कत बुजुर्ग यात्रियों को हो रही है।
लोहाघाट के सहायक मंडलीय प्रबंधक केएस राणा का कहना है कि बसों की कमी से यात्रियों को दिक्कत हो रही है। इसके लिए उच्चाधिकारियों से बात की जा रही है। अगस्त में लोहाघाट डिपों को कुछ बसें मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
टैक्सी और जीप वाले ले रहे मनमाना किराया
चंपावत। बसों की कमी के चलते टैक्सी और जीप वाले भी मनमाना किराया वसूल रहे हैं। कई यात्रियों का आरोप है कि चंपावत से टनकपुर तक की 75 किलोमीटर की दूरी के 180 के बजाय 250 से 300 रुपये तक वसूले जा रहे हैं। उधर एआरटीओ रश्मि भट्ट का कहना है कि यात्रियों की शिकायत मिलने पर कार्यवाही की जाएगी।