{"_id":"5d0e69a08ebc3e355a448477","slug":"156122561551250-champawat-news51","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट और खेतीखान में लगे शिविर में 1250 रोगियों का उपचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट और खेतीखान में लगे शिविर में 1250 रोगियों का उपचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स की ओर से लोहाघाट और खेतीखान में चिकित्सा शिविर आयोजित किए गए। इस दौरान दोनों स्थानों पर 1250 से अधिक रोगियों का उपचार कर दवाएं बांटीं गईं।
शनिवार को सीएचसी लोहाघाट में रोटरी क्लब के निदेशक डॉ. बीके ओली के दिशा निर्देशन में 800 से अधिक रोगियों का उपचार कर उन्हें दवाएं बांटीं गईं। शिविर के दौरान महिला रोग विशेषज्ञ डॉ. अनीता जोशी, ईएनटी डॉ. वरुण, नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. जीएस तितियाल और डॉ. नितिन मल्होत्रा, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष गहतोड़ी, फिजीशियन डॉ. उपेंद्र ओली की टीम ने मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाएं बांटी। शिविर के संचालन में श्री राम सांस्कृतिक रामलीला कमेटी, व्यापार मंडल, नगर पंचायत, ड्रग एसोसिएशन ने सहयोग किया।
इसके तहत एडवोकेट नवीन मुरारी, जीवन मेहता, भैरव राय, नवीन खर्कवाल, जीवन मेहता, चेयरमैन गोविंद वर्मा, राजू गड़कोटी, दीपक जोशी, दीपक सुतेड़ी, अमित जुकरिया, जीवन गहतोड़ी, फार्मासिस्ट मुकुल राय, किरन जोशी, मुकेश साह, नरेश राय, सचिन जोशी, दीपक ओली आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
खेतीखान में आयोजित स्वास्थ्य शिविर में डॉ. रवि, डॉ. मोहित, डॉ. मोहन सती, डॉ. अल्का सती ने करीब 450 रोगियों का उपचार कर दवाएं बांटीं। शिविर के आयोजन में एडवोकेट प्रदीप ओली, ग्राम प्रधान भैरव ओली, संदीप कलखुड़िया, रमेश गहतोड़ी, भास्कर ओली, मधुसूदन ओली, पंकज, कमल, महेश आदि ने सहयोग किया।
डाक्टरों के नहीं आने से मरीजों के सब्र का बांध टूटा
चंपावत। जिला मुख्यालय के गोरलचौड़ मैदान में रोटरी क्लब दून शिवालिक हिल्स की ओर से आयोजित स्वास्थ्य शिविर में शनिवार को अव्यवस्थाओं का बोलबाला रहा। निर्धारित समय तक डाक्टरों के नहीं आने से मरीजों के सब्र का बांध टूट गया। मरीजों के विरोध और हंगामा करने के बाद लोहाघाट शिविर से डाक्टरों को बुलाकर व्यवस्था की गई।
चंपावत में शिविर के संचालन के लिए क्लब की ओर से तमाम व्यवस्थाएं की गईं। शिविर के पहले दिन शुक्रवार को जानकारी के अभाव में मरीजों की संख्या काफी कम रही। शनिवार को इलाज कराने के लिए मरीजों का हुजूम उमड़ पड़ा। मरीजों ने काउंटर से पर्चियां कटवा लीं लेकिन डॉक्टरों का कहीं अता-पता नहीं चल सका। डॉक्टरों के नहीं आने से मरीजों के सब्र का बांध टूटने लगा।
मरीजों को परेशान होते देख कांग्रेस जिलाध्यक्ष उत्तम देऊ, पालिकाध्यक्ष विजय वर्मा, नरेश जोशी, राजेश जोशी, कमल माहरा आदि ने विरोध करना शुरू कर दिया। इस दौरान उनकी आयोजकों के साथ नोंकझोंक भी हो गई। इसके बाद रोटरी क्लब की ओर से मरीजों के परीक्षण के लिए लोहाघाट शिविर से डॉक्टर बुलाए गए जिसके बाद लोग शांत हुए।
डॉ. बीके ओली, संचालक, रोटरी क्लब दून हिल्स ने बताया कि चंपावत में शिविर के दूसरे दिन 400 से अधिक लोगों का परीक्षण किया गया। शुरू के तीन घंटों में पांच डॉक्टर थे। चंपावत के अलावा लोहाघाट और खेतीखान में भी स्वास्थ्य शिविर लगा है। इन दोनों शिविरों में 11 डॉक्टरों ने मरीजों का परीक्षण किया।
मर्म चिकित्सा से 21 लोगों को हुआ लाभ
चंपावत। रोटरी क्लब दून हिल्स के स्वास्थ्य शिविर में लगे मर्म चिकित्सा शिविर का लोगों को खूब लाभ मिला। चंपावत में मर्म चिकित्सा विशेषज्ञ अतुल त्यागी और विनायक त्यागी ने जोड़ों के दर्द, रक्तचाप आदि का उपचार किया। दो दिन के भीतर 21 लोगों को मर्म चिकित्सा से लाभ हुआ।