{"_id":"5d0135e4bdec22074c264963","slug":"156036041020-champawat-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"सैय्यद बाबा की मजार पर उर्स कल से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सैय्यद बाबा की मजार पर उर्स कल से
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। हथरंगिया स्थित हिंदू-मुस्लिम एकता की मिसाल हजरत कालू सैय्यद बाबा की मजार पर 14 जून से शुरू होने वाले उर्स की तैयारी शुरू हो गई है। शहर के अलावा पिथौरागढ़, टनकपुर, खटीमा, बरेली, हल्द्वानी आदि स्थानों पर रहने वाले जायरीनों को उर्स में शिरकत करने की दावत भेजी गई है।
वक्फ बोर्ड सदस्य बाबा हसमत हुसैन ने बताया कि 14 जून को एक बजे उर्स का आगाज होगा। 15 जून की शाम तीन बजे चादरपोशी, रात आठ बजे से कव्वाली और 16 जून को सुबह 10 बजे कुल शरीफ के साथ उर्स का समापन होगा।
उर्स को लेकर कालू सैय्यद बाबा की मजार को रंग-रोगन कर चमका दिया है। बाबा हसमत ने बताया कि इस बार खटीमा से मशहूर शाबरी कव्वाल कलाम पेश करेंगे। बाहर से उर्स में आने वाले सभी जायरीनों के लिए आवास और लंगर की व्यवस्था की जाएगी। आयोजन के लिए हिंदू, मुस्लिम दोनों समुदायों के लोगों का सहयोग मिल रहा है।
विज्ञापन
आयोजन की तैयारी में जावेद यार खां, डॉ. योगेश चतुर्वेदी, दीपक जोशी, जितेंद्र साह, भूपाल मेहता, दिनेश पुनेठा, बल्लू माहरा, जहीर कुरैशी, जौली, जाहिद सिद्दीकी, हफीज अहमद, नजर अहमद, असलम कुरैशी आदि जुटे हुए हैं।