{"_id":"5d0135ddbdec22075a3bf61f","slug":"15603604046-champawat-news198","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट अस्पताल में आज से तीन घंटे का होगा कार्य बहिष्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट अस्पताल में आज से तीन घंटे का होगा कार्य बहिष्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। मार्च से वेतन नहीं मिलने से गुस्साए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) के डॉक्टरों, फार्मेसिस्टों और कर्मचारियों का दो घंटे का कार्य बहिष्कार तीसरे दिन भी जारी रही। कार्य बहिष्कार के चलते दूरदराज से आने वाले रोगियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। रोगियों को दो घंटे तक अस्पताल में डॉक्टरों के काम पर लौटने का इंतजार करना पड़ रहा है। बृहस्पतिवार से कार्य बहिष्कार एक घंटे बढ़ाकर तीन घंटे किया जाएगा।
बुधवार को डॉक्टरों, फार्मेसिस्टों और कर्मचारियों ने सुबह आठ से 10 बजे तक कार्य बहिष्कार किया। आक्रोशित कर्मियों ने कहा कि वेतन का भुगतान नहीं होने तक वे कार्य बहिष्कार जारी रखेंगे। कहा कि विभागीय कर्मचारियों की लापरवाही का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।
कार्य बहिष्कार करने वालों में डॉ. जितेंद्र जोशी, डॉ. रवींद्र बोरा, डॉ. सोनाली मंडल, फार्मेसिस्ट यूनियन के जिला महामंत्री मुकुल राय, प्रेम राम, किरन जोशी, एलडी जोशी, विमला कोहली, संतोष चंद, संजय दताल, बबीता बिष्ट, संदीप वर्मा, बहादुर सिंह, दीपक सिंह, सोमपाल, अशोक कुमार, सचिन कुमार आदि शामिल थे।