{"_id":"5cfbf366bdec2207237e42d9","slug":"156001568315-tanakpur-news139","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर से देहरादून और दिल्ली रेलवे की रात्रि सेवा शुरू करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर से देहरादून और दिल्ली रेलवे की रात्रि सेवा शुरू करने की मांग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। बरेली में शुक्रवार को हुई पूर्वोत्तर रेलवे की बैठक में रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य हेमेंद्र सिह रावत ने रेलवे के मंडल वाणिज्य प्रबंधक को ज्ञापन सौंपा।
शुक्रवार को बरेली इज्जतनगर में हुई बैठक में रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्यों से रेलवे प्रशासन ने रेलवे की कार्य प्रणाली में सुधार लाने को सुझाव मांगे थे। बनबसा के बमनपुरी निवासी वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता एवं रेलवे परामर्शदात्री समिति सदस्य हेमेंद्र सिह ने रेलवे मंडल वाणिज्य प्रबंधक को सात सूत्री ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में सैनिक बाहुल्य क्षेत्र होने के चलते टनकपुर से देहरादून एवं टनकपुर से दिल्ली के लिए रात्रि ट्रेन सेवा शुरू करने, सैनिकों के लिए टनकपुर से जम्मू को जोड़ने को नई रेलवे सेवा का शुभारंभ करने, रेलवे की 14314 ट्रेन संख्या को टनकपुर से शुरू करने, शीघ्र बनबसा में पेयजल की व्यवस्था करने, टनकपुर से खटीमा होते हुए किच्छा, रुद्रपुर नई रेल लाइन का निर्माण करने और बनबसा में पुलिया संख्या सी 29 के पास (पेट्रोल पंप के निकट एनएच से देशीफार्म संपर्क मार्ग) सड़क का निर्माण करने की मांग की है।