फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बनबसा सीमेंट इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश

बनबसा सीमेंट इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jun 2019 12:05 AM IST
विज्ञापन
बनबसा सीमेंट इलेवन का सेमीफाइनल में प्रवेश

विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। मिनी स्टेडियम में चल रही अंडर 19 क्रिकेट प्रतियोगिता के दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में बनबसा सीमेंट इलेवन ने पचपकरिया इलेवन को पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

प्रतियोगिता के अंतर्गत बुधवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच का शुभारंभ ग्रामप्रधान कमलेश देवी ने किया। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए बनबसा सीमेंट इलेवन ने निर्धारित 12 ओवरों में 92 रन जुटाए। इसमें योगराज ऐरी ने सर्वाधिक 28 रन जुटाए। पचपकरिया के बालर गोलू ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन


जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पचपकरिया इलेवन की टीम निर्धारित ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर 85 रन ही बना सकी। पचपकरिया की ओर से जितेंद्र ने सर्वाधिक 37 रन जुटाए। मैच के अंपायर सुरेश सामंत और नीरज भंडारी थे। स्कोरर की भूमिका लोकेंद्र चंद ने निभाई। इस मौके पर आयोजक अविनाश कुमार, मोहित चंद आदि ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed