{"_id":"5cf80b63bdec2207266887e5","slug":"15597597102-tanakpur-news16","type":"story","status":"publish","title_hn":"शारदा में डूबे मजदूर का नहीं मिला शव, पुलिस ने मुंह फेरा, परिजन घर लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शारदा में डूबे मजदूर का नहीं मिला शव, पुलिस ने मुंह फेरा, परिजन घर लौटे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। शारदा में डूबा खनन मजदूर घटना के ग्यारह दिन बाद भी नहीं मिला। मजदूर की तलाश में यहां डेरा जमाए परिजन भी अब घर लौट गए हैं। पुलिस ने भी उसकी तलाश बंद कर दी है।
बरेली के सुभाष नगर निवासी मजदूर नेम चंद (48) पिछले 26 मई को उचौलीगोठ के 28 हेक्टेयर राजस्व क्षेत्र के समीप पत्नी और बच्चों के साथ कम गहराई वाले स्थान से शारदा नदी को पार करते वक्त तेज बहाव की चपेट में आकर डूब गया था। जबकि उसकी पत्नी और बच्चे सकुशल नदी पार कर गए। घटना के दिन जल पुलिस के तैराक जवानों ने उसकी काफी तलाश की। इसके बाद दो-तीन दिनों तक पुलिस के तैराक जवान और नेम चंद्र के परिजन उसकी तलाश में जुटे रहे। प्रयासों के बाद भी कोई नेम चंद्र का पता न लगने पर पुलिस ने इस मामले में हाथ खड़े कर दिए हैं। इसके अलावा उसके परिजन भी अपने घर वापस लौट गए हैं। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह का कहना है कि पानी में फूलने के बाद ही उसका शव नदी में उतराता नजर आएगा। पुलिस नदी क्षेत्र में नजर बनाए हुए हैं। ब्यूरो