फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   154.63 lakh approved for flood affected areas

Champawat News: बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लिए 154.63 लाख मंजूर

Sat, 24 Jan 2026 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 24 Jan 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
154.63 lakh approved for flood affected areas
चंपावत। जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की सुरक्षा के लिए 154.63 लाख रुपये की स्वीकृति मिल गई है। प्रथम किस्त के रूप में 61.85 लाख रुपये जारी कर दिए हैं।
विज्ञापन

जिले के टनकपुर तहसील के तहत हुड्डी नदी के बाएं तट पर स्थित ग्राम बमनपुरी में प्रस्तावित बाढ़ सुरक्षात्मक कार्यों के लिए राज्य सरकार ने 154.63 लाख रुपये की स्वीकृति दी है। क्षेत्र में लगातार बाढ़ के कारण जान-माल के नुकसान का खतरा बना रहता है। डीएम मनीष कुमार ने बताया कि परियोजना के पूर्ण होने पर ग्राम बमनपुरी और आसपास के क्षेत्रों के निवासियों को बाढ़ से होने वाले जान-माल का नुकसान नहीं होगा। बाढ़ नियंत्रण कार्यों से कृषि भूमि की सुरक्षा, आवागमन में सुगमता और स्थानीय नागरिकों के दैनिक जीवन में स्थायित्व और सुधार होगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed