फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   पूर्णागिरि मेला: साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को उमड़ी भक्तों की भीड़

पूर्णागिरि मेला: साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को उमड़ी भक्तों की भीड़

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2019 10:44 PM IST
विज्ञापन
पूर्णागिरि मेला: साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को उमड़ी भक्तों की भीड़
टनकपुर (चंपावत)। पूर्णागिरि मेले में देवी मां के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की आवाजाही का सिलसिला लगातार बना हुआ है। रविवार को बीस हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने दर्शन कर पुण्य अर्जित किया। इधर लोकसभा चुनाव निपटने के बाद भी जल पुलिस का फोर्स न आने से शारदा घाटों पर श्रद्धालु असुरक्षा के बीच स्नान करने को विवश हैं।
विज्ञापन


पूर्णागिरि दर्शन के उपरांत यात्री बाबा सिद्धनाथ के दर्शन के लिए नेपाल का रूख कर रहे हैं। चैत्र नवरात्रों के बाद श्रद्धालुओं की आवक कम हुई है, लेकिन साप्ताहिक अवकाश के कारण रविवार को काफी संख्या में श्रद्धालु मां के दरबार पहुंचे।
विज्ञापन


मेला अधिकारी एएमए भगवत पाटनी और मंदिर समिति अध्यक्ष पं. भुवन चंद्र पांडेय के मुताबिक पिछले 24 घंटों में करीब बीस हजार से अधिक भक्तों ने देवी मां के दर्शन किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इधर मेला शुरू हुए एक माह का समय पूरा होने को है, लेकिन मेले की सुरक्षा व्यवस्था अब भी पटरी पर नहीं आ पाई है। जल पुलिस का फोर्स न होने से शारदा घाटों में श्रद्धालु असुरक्षा के बीच स्नान करने को विवश हैं।

मांगा गया है पीएसी का तैराक दल
ऊधम सिंह नगर जिलेे से पीएसी का तैराक दल मांगा गया है, लेकिन अब फोर्स नहीं मिला है। जल्द ही पीएसी तैराक दल के आने की उम्मीद है। नरेश चंद, सीओ, टनकपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed