{"_id":"5c001c72bdec2241950dc485","slug":"151543511154-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गन्ना खरीद सेंटर शुरू नहीं होने से किसान परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गन्ना खरीद सेंटर शुरू नहीं होने से किसान परेशान
Updated Thu, 29 Nov 2018 10:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। गन्ना खरीद केंद्र शुरू नहीं होने से क्षेत्र के किसान खासे परेशान हैं। खेतों में गन्ना की फसल खड़े होने से किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने गन्ने की खरीद शीघ्र शुरू नहीं करने पर सरकार के खिलाफ उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
क्षेत्र में आमतौर पर मध्य नवंबर तक गन्ना खरीद केंद्र शुरू हो जाते थे, लेकिन इस बार अब तक गन्ना खरीद केंद्र शुरू नहीं करने से किसानों में रोष है। क्षेत्र के प्रमुख गन्ना उत्पादक देशीफार्म निवासी गणेश प्रसाद मौर्य ने बताया कि बनबसा में करीब तीस हजार तो टनकपुर में करीब दस हजार क्विंटल गन्ना खेतों में खड़ा है।
इस कारण किसान गेहूं की बुआई नहीं कर पा रहे हैं। देवीपुरा के गन्ना उत्पादक जगत सिंह मिताड़ी ने बताया कि आमतौर पर गन्ना खरीद को प्रतिवर्ष बनबसा में मध्य नवंबर तक तोल कांटा लगा दिया जाता था।
विज्ञापन
राज्य बागवानी पुरस्कार प्राप्त पुष्कर कापड़ी ने बताया कि गन्ना खरीद नहीं होने से गेहूं बुआई का समय निकल रहा है, इससे किसान गन्ने की फसल में आग लगाने की सोच रहे हैं। टनकपुर के प्रमुख गन्ना उत्पादक एवं पूर्व पालिकाध्यक्ष जगत सिंह रावत ने बताया कि क्षेत्र के कई गन्ना उत्पादकों का पिछला भुगतान भी बकाया है।