फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जिला स्तर में चयनित हुए छह बाल वैज्ञानिक

जिला स्तर में चयनित हुए छह बाल वैज्ञानिक

Tue, 27 Nov 2018 10:20 PM IST
Updated Tue, 27 Nov 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
जिला स्तर में चयनित हुए छह बाल वैज्ञानिक
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट विकासखंड के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कालाकोट में हुई ब्लॉक स्तरीय राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस के परिणाम घोषित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में शामिल छह बाल वैज्ञानिकों का जिला स्तरीय आयोजन के लिए चयन हुआ है। ब्लॉक समन्वयक राजेंद्र कुमार गड़कोटी, अकादमिक समन्वयक अर्जुन छतोला और खंड शिक्षाधिकारी आरआर लोहिया ने चयनित बाल वैज्ञानिकों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन


बाल वैज्ञानिक जीआईसी डोबाभागू की ज्योति तिवारी का स्वच्छता के अंतर्गत निर्मित शौचालयों और उनके प्रयोग करने वाले व्यक्तियों की संख्या के आधार पर क्षेत्र में आए परिवर्तन, जीआईसी मऊ के अजय सामंत का समाज एवं संस्कृति के अंतर्गत क्षेत्र में होने वाली कुमाऊंनी विवाह में हमारी संस्कृति, खानपान, छलिया पर, जीआईसी बापरू की मीनाक्षी फर्त्याल ने धनोत्पादन के लिए घरेलू उद्योग के अंतर्गत कागज, ऊन से गुलदस्ते बनाकर आजीविका बढ़ाना, जीआईसी बर्दाखान के मोहित जोशी ने पारंपरिक पद्धति के अंतर्गत पर्वतीय क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं ने चिकित्सा हेतु प्रयुक्त वनस्पति का अध्ययन, जीआईसी बापरू के सचिन उपाध्याय ने पुराने और नए भवनों का तुलनात्मक अध्ययन, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पड़ासूसेरा के पंकज सिंह ने स्वच्छता साफ-सफाई के अंतर्गत जलस्रोत की स्वच्छता पर प्रस्तुत शोध पत्र जिला स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया। आयोजन में देवेंद्र पुनेठा, दीपा टम्टा, गिरिजेश पांडेय, नवीन जोशी, दिनेश खंपा, मुकेश धपोला, दिनेश राम, भगवती आर्या, गीता बिष्ट, राजेश कुमार, मंजू तड़ागी आदि ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोटो 27 एलएचजी 08 पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed