फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   संदीप उतराखंड दिव्यांग टीम में चयनित

संदीप उतराखंड दिव्यांग टीम में चयनित

Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
Updated Thu, 22 Nov 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
संदीप उतराखंड दिव्यांग टीम में चयनित
बनबसा (चंपावत)। भजनपुर निवासी संदीप रस्तोगी उत्तराखंड दिव्यांग क्रिकेट टीम के लिए चयनित हुआ है। उसे पहली दिसंबर से बलिया (यूपी) में होने वाली सुपर लीग प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिला है। यहां राजकीय महाविद्यालय में बीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र 17 वर्षीय संदीप का बायां पैर जन्म से ही खराब है।
विज्ञापन


उत्तराखंड फिजिकल चैलेंज क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव एवं कोच प्रेम कुमार ने बताया कि फिजिकल चैलेंज क्रिकेट आफ इंडिया की ओर से एक दिसंबर से बलिया में सुपर लीग प्रतियोगिता हो रही है, इसमें देश से 15 राज्यों के दिव्यांग क्रिकेटर प्रतिभाग करेंगे। बताया कि उत्तराखंड की टीम में बनबसा के संदीप का भी चयन हुआ है। तीन और चार नवंबर को देहरादून में हुई देहरादून प्रीमियर लीग प्रतियोगिता में देहरादून, हरिद्वार, चमोली, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, नैनीताल, ऊधम सिंह नगर, पिथौरागढ़ की टीमों ने प्रतिभाग किया था।
विज्ञापन


बनबसा के संदीप और टनकपुर निवासी अंकित शुक्ला ने रुद्रप्रयाग की टीम से खेलते हुए बेहतर प्रदर्शन किया था। संदीप के पिता बनबसा में बिजली मैकेनिक होने के साथ ही बिजली मोटरों के कुशल कारीगर हैं। संदीप की उपलब्धि पर नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, एलायंस क्लब अध्यक्ष राज सिंह भदौरिया, व्यापार मंडल संरक्षक संजय अग्रवाल, अध्यक्ष भरत भंडारी, युवा व्यवसायी अभिषेक गोयल, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद, युवा खिलाड़ी राजू नाथ आदि ने खुशी जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed