फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले भाजपाई

जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले भाजपाई

Tue, 25 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
जलभराव की समस्या को लेकर एसडीएम से मिले भाजपाई
टनकपुर (चंपावत)। आमबाग और ज्ञानखेड़ा छोर से बरसाती पानी की निकासी की व्यवस्था न होने से भड़के भाजपाई मंगलवार को एसडीएम अनिल गर्ब्याल से मिले। उन्होंने हाईवे निर्माण में पीलीभीत चुंगी चौराहे की पुलिया बंद करने से पैदा हुई पानी निकासी की समस्या का शीघ्र समाधान कराने की मांग की।
विज्ञापन


उन्होंने एनएच विभाग से हाईवे किनारे नाली का निर्माण कराने का आग्रह किया। एसडीएम से मिले मदन गहतोड़ी, जिला पंचायत सदस्य उर्मिला चंद, दीपक पाठक, विधायक प्रतिनिधि हरीश हैसियत, भाजपा जिला प्रवक्ता एडवोकेट एलडी गहतोड़ी, पूरन महरा आदि ने कहा कि पानी की निकासी न होने से आमबाग एवं ज्ञानखेड़ा के लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ रहा है। एसडीएम ने एनएच के अधिकारियों से वार्ता कर कोई हल निकालने का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed