{"_id":"5b50d0964f1c1bee748b4c9c","slug":"151532022934-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवार नियोजन कैंप में 16 लोगों के नसबंदी ऑपरेशन हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवार नियोजन कैंप में 16 लोगों के नसबंदी ऑपरेशन हुए
Updated Thu, 19 Jul 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़े के तहत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में स्वास्थ्य विभाग की ओर से लगे ब्लाक स्तरीय परिवार नियोजन कैंप में एक पुरुष व 15 महिलाओं के नसबंदी ऑपरेशन हुए। सीएमओ व सर्जन डॉ.आरपी खंडूरी ने कहा कि परिवार नियोजन के लिए नसबंदी एक कारगर तरीका है। नसबंदी ऑपरेशन में किसी भी प्रकार का कोई खतरा नहीं रहता है। नसबंदी कराने वाले पुरुष को दो हजार, महिला को 1400 और प्रेरकों को 200 रुपये प्रति केस की दर से भुगतान किया जाता है। सविता जोशी, इंद्रा बिष्ट, निर्मला पुनेठा, आशा सुगमकर्ता सावित्री देवी, अनीता बोरा, बहादुर सिंह, एलडी जोशी, उमेश जोशी, राकेश पंत, संतोष, विमला कोहली, देवकी के अलावा विभिन्न स्थानों की आशा कार्यकर्ताओं ने सहयोग किया।