{"_id":"5b254cf54f1c1b53268b6680","slug":"151529171189-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोड कटिंग से खतरे की जद में आया मकान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोड कटिंग से खतरे की जद में आया मकान
Updated Sat, 16 Jun 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। टनकपुर-पिथौरागढ़ के बीच निर्माणाधीन बारहमासी सड़क की कटिंग से अमोड़ी में एक आवासीय मकान खतरे की जद में आ गया है। जिस कारण प्रभावित परिवारों में खलबली मची हुई है। इस स्थान पर राष्ट्रीय राजमार्ग की कार्यदायी संस्था शिवालय कंपनी की ओर से रोड कटिंग का कार्य किया गया है।
लेकिन मानकों के अनुरूप कटिंग नहीं किए जाने से ग्रामीणों का आवासीय मकान जमीदोंज होने के कगार पर पहुंच गया है। यदि जल्द ही इस स्थान पर सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं किया गया तो बरसात में कभी भी आवासीय मकान भरभरा कर गिर सकता है। भवन स्वामी ईश्वरी दत्त और नारायण दत्त पुत्र कृष्णा नंद ने राष्ट्रीय राजमार्ग खंड के अधिशासी अभियंता और शिवालय कंपनी के प्रतिनिधिनियों से जल्दी से जल्दी दीवार बनवाने की मांग की है। पीड़ित परिवार के लोगों का कहना है कि रोड कटिंग से प्रभावित हुए मकान में रहना खतरे से खाली नहीं है। इस संबंध में राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि संबंधित कार्यदायी संस्था को सुरक्षा दीवार बनाने को निर्देशित किया गया है।