{"_id":"5ac6601c4f1c1bc7618b5a33","slug":"151522950172-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ न हो खिलवाड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ न हो खिलवाड़
Updated Thu, 05 Apr 2018 11:16 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। राज्य बाल संरक्षण आयोग के सदस्य शैलेंद्र शेखर ककरेती ने बृहस्पतिवार को जिला मुख्यालय में निजी स्कूलों के साथ ही जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग और समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों को जरूरी दिशा निर्देश भी दिए।
उन्होंने कहा कि स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा के साथ किसी प्रकार का खिलवाड़ न हो यह सुनिश्चित करना अधिकारियों का काम है। उन्होंने उदयन इंटरनेशनल और यूनिवर्सल ग्रीन स्कूल का निरीक्षण करते हुए छात्र-छात्राओं से वार्ता भी की। उन्होंने स्कूल प्रबंधकों को स्कूल बसों में प्राथमिक उपचार बाक्स, जीपीएस सिस्टम लगाने के साथ ही स्कूल बस चालक के एक निर्धारित ड्रेस में होने और बस में एक महिला कर्मचारी की अनिवार्य रूप से तैनाती किए जाने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि नौनिहालों की सुरक्षा प्रथम है, इसके लिए जितने भी प्राविधान हैं सभी स्कूलों को अनिवार्य रूप से लागू करने होंगे। इस मौके पर बाल विकास विभाग की लक्ष्मी पंत, सूरज प्रहरी, दीपक जोशी, विपिन पांडेय, एसएस कार्की आदि भी मौजूद रहे। इससे पूर्व बाल संरक्षण आयोग के सदस्य ने जिला अस्पताल का निरीक्षण कर वहां भर्ती मरीजों का हालचाल भी जाना।