{"_id":"5ab7daec4f1c1b27088b7186","slug":"151521998572-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव में कूड़ा निस्तारण केंद्र बनेंगे
Updated Sun, 25 Mar 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। स्वजल की ओर से अंबेडकर ग्राम फागपुर में आयोजित गोष्ठी में ग्रामीणों को स्वच्छ भारत अभियान की जानकारी देते हुए अपने आसपास के अलावा ग्रामीण परिवेश को भी स्वच्छ रखने के उपाय बताए गए। इस दौरान कूड़ा निस्तारण केंद्र निर्माण, कूड़ा उठाने को रिक्शा देने के अलावा प्रत्येक परिवार को कूड़ादान देने की सूची बनाई गई। ग्रामीणों को कंपोस्ट खाद निर्माण करने और उसके लाभ बताए गए। गोबर गैस प्लांट की उपयोगिता और प्लांट लगाने के संबंध में जानकारी दी गई।
स्वजल के तकनीकी सलाहकार धीरज जोशी ने बताया कि बनबसा में अन्य ग्रामसभाओं में भी उक्त सुविधाएं देने को आकलन किया गया है। ग्रामप्रधान गीता देवी की अध्यक्षता में हुई बैठक में स्वजल के तकनीकी सलाहकार आरिफ खान, ग्राम विकास अधिकारी योगिता जोशी के अलावा वार्ड सदस्य और ग्रामीण मौजूद थे।