{"_id":"5aa414524f1c1bc0078b47a3","slug":"151520702546-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बटुलबांज खेल मैदान में मिट्टी डाली, युवाओं में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बटुलबांज खेल मैदान में मिट्टी डाली, युवाओं में रोष
Updated Sat, 10 Mar 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। कुछ अराजक तत्वों द्वारा मानर गांव के बटुलाबांज खेल मैदान में मिट्टी जमा करने से इलाके के युवक भड़क गए हैं। तहसीलदार को ज्ञापन देकर जल्द शीघ्र हटाने और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
छात्रसंघ अध्यक्ष विवेक पुजारी के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि खेतीखान क्षेत्र में पड़ने वाले मानर गांव के बटुलाबांज मैदान में क्षेत्र के नौजवान सेना, पुलिस व अर्द्ध सुरक्षा बलों की भर्ती के लिए भी युवा दौड़ने का अभ्यास करते हैं। मैदान में समय-समय पर क्रिकेट, फुटबॉल, वॉलीबाल आदि मैच होते रहते हैं। अराजक तत्वों द्वारा इस मैदान में जगह-जगह मिट्टी डालने से पूरा खेल मैदान मिट्टी से लबालब भर गया है। ज्ञापन देने वालों में सौरभ मनराल, विमल माहरा, शैलेंद्र, सोनू सिंह, मंदीप सिंह, वीरेंद्र सिंह, सूरज सिंह, सुमिल सिंह, मनीष सिंह आदि शामिल थे।