{"_id":"5a7ddcb84f1c1bcb268b9114","slug":"151518197944-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"...होली खेलन फागुन ऋतु आय रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
...होली खेलन फागुन ऋतु आय रही
Updated Fri, 09 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)।
राजकीय महाविद्यालय के संगीत विभाग के तत्वावधान में आयोजित होली महफिल में बैठकी होली गायन का आयोजन हुआ। होल्यारों ने विभिन्न रागों में होली गायन किया।
महाविद्यालय के पुराने भवन में आयोजित महफिल का शुभारंभ संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. पंकज उप्रेती ने किया। गायन की शुरुआत वरिष्ठ होल्यार भगवान बल्लभ कोठारी ने- भव भंजन गुन गाऊं, मै अपने राम को रिझाऊं गीत गाकर की। खटीमा के वरिष्ठ होल्यार चंद्र बल्लभ कोठारी ने जंगला काफी की प्रस्तुति देते हुए राधा नंद कुंवर समझाय रही-होरी खेले फागुन ऋतु आय रही गीत पेश किया। बसंत राय ने राग बहार की प्रस्तुति देते हुए फूल रही सरसों सकल वन गाया। विजय बिष्ट ने भी राग बहार में आज सदाशिव खेलें जटा जूट में गंग बिराजे, अंग वभूत रमोरी गीत पेश किया। डॉ.उप्रेती ने चलो री सखी नीर भरन को, तट जमुना की ओर गीत पेश किया। इससे पहले विशाल पंत, शशांक पांडेय ने मन रंग दे करतार-मधुर मोरा साज मिला दे गीत गाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया। इसके अलावा बाल कलाकार चेतन और गर्वित जोशी ने भी शानदार प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में डॉ. देवी दत्त जोशी, डॉ. नवीन जोशी, रेखा जोशी आदि मौजूद थे।