फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में आ रही दिक्कतें दूर करें

ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में आ रही दिक्कतें दूर करें

Wed, 31 Jan 2018 10:52 PM IST
Updated Wed, 31 Jan 2018 10:52 PM IST
विज्ञापन
ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में आ रही दिक्कतें दूर करें
विज्ञापन

बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति क्षेत्र में पूर्व सैनिकों और आश्रितों को ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में आ रही दिक्कतों को दूर करने की मांग की है। समिति अध्यक्ष कै. भानी चंद ने इस बाबत ईसीएचएस के सेना सेंट्रल आर्गनाइजेशन को ज्ञापन भेजा है।


ज्ञापन में लिखा है कि बनबसा स्थित ईसीएचएस पॉली क्लीनिक में चंपावत जिले के अलावा ऊधम सिंह नगर जिले के खटीमा, नानकमत्ता और सितारगंज तक के पूर्व सैनिक एवं आश्रित सुविधाएं प्राप्त करते हैं, लेकिन बनबसा में पूर्ण सुविधा नहीं होने पर गंभीर मरीजों को अनुबंध के तहत भोजीपुरा, बरेली और हल्द्वानी स्थित अस्पतालों में रेफर किया जाता है। लिखा है कि इधर ईसीएचएस का अन्य अस्पतालों के साथ समझौता 13 फरवरी को समाप्त हो रहा है। इस कारण क्षेत्र के पूर्व सैनिकों को बरेली ईसीएचएस से संपर्क करना होगा। इससे पूर्व सैनिकों और आश्रितों को अतिरिक्त खर्च करने के अलावा समय बर्बाद करने पर विवश होना पड़ेगा। साथ ही वृद्धों और गंभीर मरीजों को बरेली में ठहरने की व्यवस्था करने के साथ ही अतिरिक्त खर्च वहन करना होगा। ज्ञापन की प्रतियां सेना मुख्यालय समेत कई संबंधित संभागों को भी भेजी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed