{"_id":"5a622e474f1c1b6f268b543a","slug":"151516383815-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सतपाल महाराज नेपाल रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सतपाल महाराज नेपाल रवाना
Updated Fri, 19 Jan 2018 11:17 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। महेंद्रनगर नेपाल में दो दिनी विराट सत्संग में प्रवचन करने के लिए राज्य के पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज और उनकी पत्नी अमृता रावत महेंद्रनगर रवाना हो गए। शुक्रवार को बनबसा पहुंचने पर उनका भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। वे कुछ देर के लिए बनबसा पचपकरिया स्थित मानव उत्थान सेवा समिति आश्रम में भी रुक्रे।
नेपाल मानव धर्मसेवा समिति के अध्यक्ष ठाकुर प्रसाद पौडेल ने बताया कि दो दिनी विराट सत्संग में सतपाल महाराज हिंदू धर्म और संस्कृति पर प्रवचन करेंगे। बता दें कि नेपाल में सतपाल महाराज के सैकड़ों अनुयायी हैं। बनबसा आश्रम पहुंचने पर सतपाल महाराज के अनुयायियों के अलावा नेपाली भक्तों ने जोरदार स्वागत किया। उन्होंने तहसीलदार पूनम पंत और सीओ आरएस रौतेला से एनएचएआई किनारे बने आश्रम के अतिक्रमण की जद में आने के संबंध में जानकारी ली। वहीं, सतपाल महाराज के आने की सूचना के बावजूद स्थानीय भाजपाई नदारद रहे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य ऊषा गुरूंग, ग्रामप्रधान गंगा गुरूंग, एनएचपीसी इंपलाइज यूनियन अध्यक्ष नरेंद्र चंद, विमला सजवान, थानाध्यक्ष मनीष खत्री आदि मौजूद थे।