{"_id":"59f3719c4f1c1bf2538b9301","slug":"151509126556-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"53 बच्चों को पढ़ा रही महज एक शिक्षिका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
53 बच्चों को पढ़ा रही महज एक शिक्षिका
Updated Fri, 27 Oct 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। सरकारी विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने के लिए तमाम कवायद चलती है, लेकिन शिक्षकों की तैनाती को लेकर हीलाहवाली भी कम नहीं है। यहां शहर से लगे पाटन-पाटनी गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के 53 छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए महज एक शिक्षिका है। इसके चलते नौनिहालों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीणों ने शीघ्र शिक्षक की तैनाती करने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में पाटन-पाटनी में बच्चों को पढ़ाने के लिए अकेली शिक्षिका है। जिन पर पढ़ाई के अलावा मध्यान्ह भोजन योजना व अन्य विभागीय कार्यों की जिम्मेदारी है। शिक्षकों की तैनाती की मांग को लेकर पाटन-पाटनी के ग्राम प्रधान सुभाष विश्वकर्मा, राईकोट महर की प्रधान शांति देवी के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा) को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में जल्द एक और शिक्षक की तैनाती नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।