{"_id":"59bc10094f1c1b24688b4c04","slug":"151505497097-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंपावत जिले को मिला नया सेटेलाइट फोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंपावत जिले को मिला नया सेटेलाइट फोन
Updated Fri, 15 Sep 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। दैवीय आपदा के दौरान दूरसंचार सेवाएं ध्वस्त होने के अंदेशे को देखते हुए शासन की ओर से चंपावत जिले को नया सेटेलाइट फोन उपलब्ध कराया गया है। शुक्रवार को आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ की जिला इकाई को नया सेटलाइट फोन प्राप्त हो गया है।
जिसके बाद आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ को उन स्थानों में जो दैवीय आपदा से ग्रसित होंगे, वहां पर से किसी भी तरह का संवाद करने की सुविधा हासिल हो जाएगी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मनोज पांडेय ने बताया कि आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के पास दो साल पूर्व से ही सेटेलाइट फोन उपलब्ध है। लेकिन पुराना सेटलाइट फोन काफी भारी भरकम होने के साथ ही दैवीय आपदा प्रभावित क्षेत्रों में ले जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था।
विज्ञापन
अब नया सेटलाइट फोन मिल गया है, जो पुराने सेटलाइट फोन की तुलना में काफी हल्का और सुविधाजनक है। नया सेटेलाइट फोन वर्तमान में बाजार में चल रहे सामान्य मोबाइल फोन की तरह ही है, तथा इस पर कई बेहतरीन फीचर हैं जो आपदा के समय सीधे उच्च स्तर पर सेटेलाइट से संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन