{"_id":"597cc71c4f1c1ba7098b4593","slug":"151501349660-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठेकेदार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने थाने में दिया ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठेकेदार के खिलाफ सफाई कर्मियों ने थाने में दिया ज्ञापन
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ ने थाने ज्ञापन देकर नगर पंचायत के एक ठेकेदार पर बाहर से पर्यावरण मित्र मंगा कर साफ सफाई कराने की धमकी देने का आरोप लगाया। अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे पर्यावरण मित्रों का कार्य बहिष्कार शनिवार को बारहवें दिन भी जारी रहा।
बता दें कि अपनी मांगों के तहत बनबसा नगर पंचायत के पर्यावरण मित्र 18 जुलाई से कार्य बहिष्कार पर हैं। जिससे नगर में सफाई व्यवस्था चरमराई हुई है। इधर प्रशासन ने नगर पंचायत से ठेकदार से सफाई कराने को कहा है। इसके अंतर्गत ठेकेदार द्वारा शनिवार को टनकपुर के पर्यावरण मित्रों से संपर्क किया गया तो उन्होंने भी बनबसा में सफाई नहीं करने की बात कही। ठेकदार द्वारा बाहर से पर्यावरण मित्र मंगाने की बात पर बनबसा नगर पंचायत की स्वच्छता समितियों के 26 पर्यावरण मित्र भड़क उठे हैं। उन्होंने थाने में ज्ञापन सौंपकर ठेकेदार पर बाहर से पर्यावरण मित्र बुलाकर सफाई कार्य कराने का आरोप लगाया है।