{"_id":"5970e6814f1c1bc27f8b460d","slug":"151500571265-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्र में करीब बारह घंटे नही रही बिजली सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्षेत्र में करीब बारह घंटे नही रही बिजली सप्लाई
Updated Thu, 20 Jul 2017 10:59 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। लोहियाहेड पावर हाउस से बिजली काटे जाने और एनएचएआई द्वारा शटडाउन लेने से क्षेत्र में करीब बारह घंटे तक बिजली सप्लाई बाधित रही। बुधवार रात हुई बारिश के बाद लोहियाहेड पावर स्टेशन से सुरक्षा के लिहाज से रात दो बजे विद्युत सप्लाई बंद की दी गई थी, इससे क्षेत्र में सात घंटे विद्युत आपूर्ति बंद रही।
सुबह करीब नौ बजे सप्लाई सुचारु की गई। बाद में 11 बजे के बाद एनएचएआई द्वारा पोल बदलने और पेड़ों की टहनियों की छंटनी करने को लिए गए शटडाउन से अपरान्ह करीब चार बजे तक क्षेत्र की बिजली सप्लाई प्रभावित रही। विभाग के अवर अभियंता प्रमेंद्र सिंह ने बताया कि इस दौरान फागपुर फीडर को बदलने के लिए केबल बिछाने का कार्य भी किया गया। जल्द ही फागपुर फीडर को बनबसा सबस्टेशन से अलग किया जाएगा। इसके बाद बनबसा क्षेत्र में तीन फीडर हो जाएंगे। उन्होंने बताया कि सुबह के समय गढ़ीगोठ और पंपापुर मार्ग के बीच 33 केविए की विद्युत तारों पर पेड़ की टहनी गिरने से भी व्यवधान आया था।