{"_id":"595a83c94f1c1b0e448b4572","slug":"151499104201-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवीधार में पांच दिनी देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवीधार में पांच दिनी देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी
Updated Mon, 03 Jul 2017 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)।
नगर के समीप देवीधार की पहाड़ी में स्थित मां भगवती मंदिर में पांच जुलाई से शुरू होने वाले पांच दिनी देवी महोत्सव की तैयारियां पूरी हो गई हैं। महोत्सव को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह बना हुआ है। पांच दिनों तक चलने वाले इस महोत्सव में स्कूली बच्चों की विभिन्न शैक्षिक, खेलकूद प्रतियोगिताओं के अलावा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। नौ जुलाई को रायनगर चौड़ी, डैंसली और कलीगांव से निकलने वाली मां भगवती की डोला रथ यात्राएं महोत्सव का मुख्य आकर्षण रहेंगी।
देवीधार सांस्कृतिक विकास समिति के अध्यक्ष जीवन मेहता व सचिव प्रकाश राय के दिशा निर्देशन में मंदिर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान संचालित करने के साथ आस पास फैली झाड़ियों का कटान कर उसे चमका दिया। मेहता ने बताया कि महोत्सव के प्रथम दिवस देवीधार की पहाड़ी में स्थित मंदिरों में पूजा-अर्चना के बाद शिवालय मंदिर से देवीधार मंदिर तक मां भगवती की भव्य झांकी निकाली जाएगी। महोत्सव का उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद महेंद्र सिंह माहरा और उप जिलाधिकारी सीमा विश्वकर्मा करेंगी। उन्होंने बताया कि मेला स्थल पर सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं।
महोत्सव के दौरान हाईस्कूल और इंटर बोर्ड परीक्षाओं में अव्वल रहे छात्र-छात्राओं को समिति की ओर से सम्मानित किया जाएगा। उन्होंने महोत्सव के उद्घाटन अवसर पर निकलने वाली झांकी में सभी श्रद्धालुओं से बढ़चढ़ कर भागीदारी करने का आह्वान किया। आयोजन के लिए नरेश राय, भैरव राय, हरीश कापड़ी, सोनू बिष्ट, जीवन राम, आनंद राय, कैलाश राम, मदन राम, कैलाश मेहता, शेखर गोरखा, बॉबी गोरखा, रोहित सिंह, भूपेश राय, महेश राय आदि जुटे हुए हैं।