फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   एक माह बीतने के बाद भी सूचना नहीं आई

एक माह बीतने के बाद भी सूचना नहीं आई

Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
Updated Sat, 01 Jul 2017 11:32 PM IST
विज्ञापन
एक माह बीतने के बाद भी सूचना नहीं आई

विज्ञापन
चंपावत। यहां खर्ककार्की के पूर्व ग्राम प्रधान और लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड होल्डर नवीन सिंह कार्की की ओर से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत मांगी गई सूचना एक माह बीतने पर भी नहीं मिली है।
उन्होंने पर्यटन विभाग की ओर से पुरानी लीसा फैक्ट्री के समीप निर्माणाधीन तहसील कार्यालय भवन और आवासीय भवनों के निर्माण को लेकर छह बिंदुओं में सूचनाएं मांगी थी। उनका कहना है कि निर्माणाधीन स्थल में भवन निर्माण संबंधी नियमों का पालन नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन

कहा कि दलदली भूमि में भवन का निर्माण किया जा रहा है तथा भवन निर्माण में गंदे और मिट्टीयुक्त पानी का इस्तेमाल किया जा रहा है। उनका कहना है कि आरटीआई से वांछित सूचना न मिलने पर वह लोक सूचना अधिकारी के यहां अपील करेंगे। उन्होंने एसडीएम सदर से भी निर्माणाधीन स्थल का निरीक्षण करने की मांग उठाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed