{"_id":"5cb8ba90bdec22140c42d5b7","slug":"141555610256-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राह चलते युवक को मैक्स ने टक्कर मारी, गंभीर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राह चलते युवक को मैक्स ने टक्कर मारी, गंभीर घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टनकपुर (चंपावत)। मैक्स टैक्सी की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर किया गया है। एक अन्य हादसे में स्कूटी रपटने से पिता-पुत्री चोटिल हो गए जिन्हें उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।
बोरागोठ निवासी राकेश राम (40) पुत्र तेजराम रात करीब नौ बजे बाजार से घर जा रहा था कि कोतवाली गेट के समीप एक अज्ञात मैक्स वाहन ने उसे टक्कर मार दी। हादसे में राकेश के सिर में गंभीर चोट लग गई है।
घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने घायल को फौरन संयुक्त चिकित्सालय पहुंचाया। चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा और डॉ. आफताब अंसारी ने बताया कि सिर में गभीर चोट के कारण प्राथमिक उपचार के बाद घायल राकेश को हायर सेंटर रेफर किया गया।
विज्ञापन
एक अन्य हादसे में शहर का युवा व्यवसायी विपिन कुमार अपनी सात वर्षीय पुत्री को स्कूटी से स्कूल छोड़ने जा रहा था कि पुराने सिनेमा घर के समीप अचानक सुअर के आने से स्कूटी रपट गई जिससे स्कूटी चालक विपिन और उसकी पुत्री चोटिल हो गए।