{"_id":"5bc4d569bdec2269637c1304","slug":"141539626345-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहाघाट ने बिण पिथौरागढ को 3-0 गोल से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहाघाट ने बिण पिथौरागढ को 3-0 गोल से हराया
Updated Mon, 15 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। जीआईसी खेल मैदान में चल रही प्रदेश स्तरीय लोहाघाट कप हरक सिंह मेहता मैमोरियल फुटबॉल प्रतियोगिता के दूसरे मुकाबले में लोहाघाट ने विण पिथौरागढ को 3-0 गोल से पराजित कर अगले चक्र में प्रवेश किया। मैच का नतीजा ट्राईबेकर के जरिए निकला।
लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब की ओर से आयोजित दूसरे मैच का शुभारंभ सोमवार को मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता और विशिष्ट अतिथि प्रदीप बोरा ने किया। दूसरा मैच लोहाघाट स्पोर्ट्स क्लब और स्पोर्ट्स क्लब विण पिथौरागढ़ टीमों के बीच खेला गया। लोहाघाट की टीम ने टॉस जीतकर हथरंगिया छोर चुना। पहले हाफ में कोई भी टीम गोल नहीं कर पाई। दूसरे हाफ के 59 वें मिनट में लोहाघाट के खिलाड़ी भुवन धौनी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को बढ़त दिला दी। इसके बाद पिथौरागढ़ की टीम के अमित कुमार ने 69 वें मिनट में गोल दागकर अपनी टीम को बराबरी में ला दिया।
निर्धारित समय तक दोनों ही टीमें 1-1 गोल की बराबरी में रही। निर्णायक अतुल, देवेंद्र बोहरा, रितिक तड़ागी ने दोनों ही टीमों को 5-5 पैनाल्टी शूट दिए। लोहाघाट के भुवन धौनी, सनी, चंचल महर ने गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिला दी। पिथौरागढ़ की टीम कोई भी गोल नहीं कर सकी। पीएस मेहता ने बताया कि मंगलवार को स्पोर्ट्स क्लब हल्द्वानी और स्पोर्ट्स क्लब खटीमा के बीच मैच खेला जाएगा। प्रतियोगिता मेें आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी सहयोग कर रही है। वहां मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, अध्यक्ष बृजेश माहरा, विजय मेहता, विमल मेहता, गिरीश कुंवर, भगवान बिष्ट, डॉ. महेश ढेक, भुप्पी माहरा, जितेंद्र साह, नवीन कनौजिया आदि थे।