फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   विडंबना:इलाज के लिए पैसा नहीं, बुजुर्ग ने दम तोड़ा

विडंबना:इलाज के लिए पैसा नहीं, बुजुर्ग ने दम तोड़ा

Tue, 25 Sep 2018 10:26 PM IST
Updated Tue, 25 Sep 2018 10:26 PM IST
विज्ञापन
विडंबना:इलाज के लिए पैसा नहीं, बुजुर्ग ने दम तोड़ा
चंपावत। बुजुर्ग परमानंद शर्मा अब दुनिया में नहीं है। मगर जिस तरह से इलाज के अभाव में उनकी मौत हुई, वह कई गंभीर सवालों को खड़ा करता है। दो दिन पहले 23 सितंबर को ही दुनिया की सबसे बड़ी प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (आयुष्मान) का शुभारंभ हुआ था। दावा था कि गरीबों को भी इलाज से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।
विज्ञापन


मगर लोहाघाट विकासखंड के सुदुर्का गांव के इस अंत्योदय कार्डधारी का नाम योजना के लाभार्थियों में ही शामिल नहीं है। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सुतेड़ी का कहना है कि अंत्योदय होने के बावजूद उन्हें इलाज के लिए अन्य कोई सुविधा भी नहीं मिल सकी। बताते चलें कि सामाजिक, आर्थिक और जातिगत जनगणना सर्वेक्षण 2011 के आधार पर चयनित परिवारों के सत्यापन के बाद पीएम-जय योजना में जिले में 9829 परिवार चयनित हुए। इधर डीएम एसएन पांडेय का कहना है कि योजना में नाम नहीं होने से निजी अस्पतालों में नि:शुल्क इलाज देना संभव नहीं है। अलबत्ता गरीब व्यक्ति को रेडक्रॉस से अधिकतम दो हजार रुपये तक की मदद देने के अलावा सीएम राहत कोष से मदद दी जाती है।
विज्ञापन




खाई में गिरने से घायल हुए थे सुदुर्का गांव के बुजुर्ग
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट विकासखंड के सुदुर्का गांव में खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग ने इलाज के अभाव में मंगलवार को दम तोड़ दिया। परिजन धनाभाव में इलाज नहीं करा सके। रविवार को हल्द्वानी से वापस घर ले आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान गीता देवी ने बताया कि शनिवार शाम को परमानंद शर्मा (62) पुत्र कामदेव शर्मा खेतों में घास काटने गई थी। अपनी पत्नी बची देवी को चाय देने गए थे। इसी दौरान उनका पांव फिसल गया और वह 150 फुट गहरी खाई में गिर गए। सामाजिक कार्यकर्ता भुवन सुतेड़ी ने बताया कि लोहाघाट अस्पताल से हल्द्वानी रेफर हुए। हल्द्वानी से आगे रेफर किया गया, लेकिन धन नहीं होने से रविवार को गांव लौट आए। मंगलवार को अपराह्न दो बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। परमानंद शर्मा का अंतिम संस्कार ऋषेश्वर घाट पर किया गया। भतीजे लक्ष्मी दत्त ने चिता को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed