फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   बैंक में ताला लटकने से मायूस होकर लौटे ग्रामीण

बैंक में ताला लटकने से मायूस होकर लौटे ग्रामीण

Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
Updated Thu, 28 Jun 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
बैंक में ताला लटकने से मायूस होकर लौटे ग्रामीण
चंपावत। भारतीय स्टेट बैंक की सीमांत मंच स्थित शाखा में बृहस्पतिवार को ताला लटकने से दूरदराज गांवों से आए ग्रामीणों को मायूस होकर लौटना पड़ा। बैंक में पर्याप्त कर्मचारियों की कमी के कारण बैंक में ताला लटकने की नौबत आई है। बैंक के एकमात्र कर्मचारी के कैश के लिए जिला मुख्यालय जाने से बैंक का लेन देन प्रभावित हो गया। नेपाल सीमा से लगे मोस्टा, बकोड़ा, कफल्टा, रूईयां आदि दूरस्थ गांवों से आए ग्रामीण बैंक के बाहर ताला लटका देखकर आक्रोशित हो उठे।
विज्ञापन


राधा सिंह, जोगा राम, मनोज पुनेठा, खीम सिंह, देव सिंह आदि ग्रामीणों का कहना था कि वह अपने सभी कामकाज छोड़कर जरूरी कार्य से बैंक आए लेकिन यहां उनके कोई भी कार्य नहीं हुए। उनका कहना है कि बैंक के बाहर इस प्रकार की कोई सूचना भी चस्पा नहीं की गई है जिससे पता चले कि बैंक कब खुलेगा। इस संबंध में जिला लीड बैंक अधिकारी आनंद सिंह रावत का कहना है कि स्टाफ की कमी से कभी कभार ऐसी स्थिति आ सकती है। अलबत्ता हरहाल में बैंकिंग सेवाएं जारी रखी जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed