{"_id":"5af5e0874f1c1bd9408b481c","slug":"141526063239-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रयोगशाला कर्मियों ने लिया फैसला, नहीं करेंगे चुनाव ड्यूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रयोगशाला कर्मियों ने लिया फैसला, नहीं करेंगे चुनाव ड्यूटी
Updated Fri, 11 May 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। तीन सूत्रीय मांगों के लिए बीते 10 दिन से बांहों में काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन कर रहे महाविद्यालय प्रयोगशाला कर्मियों ने मांगे पूरी न होने तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया। शुक्रवार से परीक्षा कार्य बहिष्कार, अन्य शासन स्तर के सभी कार्यों का पूर्ण बहिष्कार करने की बात कही।
शुक्रवार को प्रयोगशाला सहायक दिनेश पटवा के नेतृत्व में बीते दो मई से हाथ में काली पट्टी बांधे महाविद्यालय में कार्यरत प्रयोगशाला कर्मियों ने प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने ग्रेड वेतन को 2400 से 2800 रुपये करने, शैक्षिक योग्यता को स्नातक करने, पदोन्नति के लिए संवर्गीय ढांचे का पुनर्गठन आदि की मांग की। उन्होंने कहा कि 10 दस दिनों बाद भी सरकार ने उनकी मांगों पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया है। कहा कि आगामी निकाय चुनाव की ड्यूटी और आपदा की ड्यूटी भी नहीं करेंगे। वहां भावना खर्कवाल, कुसुम लता राणा, नीमा आदि थीं।