{"_id":"5abd24744f1c1bc5618b45e5","slug":"141522345076-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घंटों की मशक्कत के बाद लधिया के जंगल की आग बुझी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घंटों की मशक्कत के बाद लधिया के जंगल की आग बुझी
Updated Thu, 29 Mar 2018 11:07 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
रीठा साहिब (चंपावत)। लधिया घाटी के जंगलों में बुधवार रात को लगी आग बुझाने में वन विभाग को भारी मशक्कत करनी पड़ी। वन विभाग की टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 23 मार्च से चल रही वन बीट अधिकारियों की हड़ताल से भी जंगलों की सुरक्षा पर भारी संकट है।
लधिया घाटी के परेवा, गोलडांडा, बिनवालगांव, चौड़ापित्ता, चौड़ामेहता, मछियाड़ सहित आसपास के वन पंचायत के जंगल में बुधवार को भड़क गई। करीब पांच हेक्टेयर वन क्षेत्र आग की चपेट में आया। वन क्षेत्राधिकारी रमेश चंद्र जोशी ने बताया कि वन दरोगा पुष्कर दत्त भट्ट और नारायण राम के नेतृत्व में वन विभाग की टीम को रात को ही मौके पर भेजा गया। इस टीम और फायर वॉचरों की तीन घंटे से अधिक मशक्कत से आग पर काबू पाया जा सका। बृहस्पतिवार को इस इलाके का काफी हिस्सा आग के धुंए से घिरा। लधिया घाटी में बहुतायत में चीड़ के जंगल होने से बेहद संवेदनशील है।