फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Most of the time wasted in water filling

पानी भरने में बर्बाद हो रहा ज्यादातर वक्त

Sun, 25 Mar 2018 05:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत। Updated Sun, 25 Mar 2018 05:40 PM IST
विज्ञापन
Most of the time wasted in water filling

विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय में पेयजल संकट लगातार बढ़ रहा है। अब अधिकांश इलाकों में पेयजल संकट लगातार गहरा रहा है। पेयजल स्रोत में पानी की कमी के चलते एक दिन छोड़ कर पानी बांटा जा रहा है, मगर यह पानी भी लोगों के लिए अपर्याप्त हो रहा है।


तल्लीहाट में महिलाएं पेयजल लाइन से  बूंद-बूंद टपक रहे पानी को एकत्र कर रही हैं। यहां पेयजल लाइन में बेहद कम पानी आ रहा है। जिस वजह से यहां की महिलाओं का पूरा समय पानी भरने में बर्बाद हो रहा है। इसके अलावा मल्लीहाट, भैरवा, गोरलचौड़ रोड, शांत बाजार, जीआईसी रोड, कनलगांव आदि इलाकों में लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। हैंडपंप से लोग रात में पानी भरने को मजबूर हैं। जल संस्थान के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि मुख्यालय में प्रतिदिन 16.20 लाख लीटर पानी की जरूरत है, लेकिन बमुश्किल आधा पानी ही मिल पा रहा है। अलबत्ता अप्रैल से संकटग्रस्त इलाकों में वैकल्पिक उपाय किए जाएंगे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed