{"_id":"5aa2c4b94f1c1ba2758b48bd","slug":"141520616633-champawat-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक मंजू पांडेय सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्कृष्ट कार्य के लिए उप निरीक्षक मंजू पांडेय सम्मानित
Updated Fri, 09 Mar 2018 11:08 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चंपावत। स्माइल आपरेशन की प्रभारी उप निरीक्षक मंजू पांडेय को उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान से नवाजा गया है। पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनिल रतूड़ी ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
पुलिस कार्यालय से मिली जानकारी के मुताबिक मंजू पांडेय ने बीते दो माह में 59 लापता और गुमशुदा लोगों को परिजनों से मिलाने में अहम भूमिका निभाई। ये संख्या पूरे प्रदेश में सबसे अधिक है। यही वजह है कि एसआई मंजू पांडेय को सम्मानित किया गया है। उन्हें इससे पूर्व बेहतर कार्य करने के लिए 2015 और 2016 में तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत और गृहमंत्री राजनाथ सिंह भी सम्मानित कर चुके हैं।